मेरा मोबाइलघर से नाश्ता करके अपने कॉलेज के लिए निकलता हूं तो निकलने से पहले अपनी जींस के जेब पर जरुर हाथ मारता हूं क्योंकि उस जेब में हमेशा एक मोबाइल रखना पड़ता है।
मेरे मोबाइल का मॉडल नंबर 2700 है। यह नोकिया का सेट है। मैसेज कार्ड का रिजार्ज करने पर इसके बटन मेरे दिमाग से तेज चलते हैं। नेट का रिचार्ज कराने पर मेरे दोस्तों की तरह मुझसे बातें करने लगाता है। इसकी मेमोरी कार्ड मुझे टीवी देखने से रोककर अपनी जीबी या केबी की फिल्म क्लिप दिखा देती है। ये मेरे साथ रहता है। लेकिन क्लास में जाने से पहले शांत अवस्था में करना पड़ता है। क्लास से निकलने के बाद हिंदी टाईपिंग करते-करते इसकी मेमोरी कार्ड में मौजूद कोई गाना मेरी जुबां से लग जाता है। अपनों से बातें कराते-कराते जब इसकी बैटरी डाउन होने लगती है तब इसकी मासूमियत पर तरस आ जाता है। खाना खाते वक्त जब दोस्त को मैसेज करके बताना पड़ता है कि कल क्लास नहीं है तब पिताजी का थप्पड़ कुछ देर के लिए इसे मुझसे दूर कर देता है फिर भी इसके और मेरे संबंधों में तल्खी नहीं आती। रात को जब घरवाले सो जाते है तब इसकी लीड को कानों में डालकर इसकी मेमोरी कार्ड पर जो पैसा खर्च किया गया है उसे वसूलने की कोशिश करता हूं।

No comments:
Post a Comment